Jhansi: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, कुएं से बरामद हुआ था शव

उल्दन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में दो आरोपी रविवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ दिन पहले कुएं से बरामद हुआ था शव उल्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी का शव कुछ दिनों पहले कुएं से बरामद हुआ था। उसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। पुलिस को निमोनी गांव निवासी शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास रैकवार के बारे में सुराग मिला था पुलिस उनको तलाश रही थी। रविवार देर रात दोनों की निमोनी रोड के पास होने की सूचना मिलने पर स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्कर और उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया इनमें से दोनों बदमाशों के पांव में गोली जा लगी दोनों बदमाश घायल हो गए। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। को टहरौली आसमा वाकर के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव था, जिसे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरा कर लिया है।

#CityStates #Jhansi #StudentMurderedInJhansiUldan #JhansiCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 04:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, कुएं से बरामद हुआ था शव #CityStates #Jhansi #StudentMurderedInJhansiUldan #JhansiCrimeNews #VaranasiLiveNews