Himachal: हिमाचल में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, ओएमसीएस ने स्पष्ट की स्थिति
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसीएस) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर (ऑयल इंडस्ट्री) हिमाचल आईएल नेगी ने जारी बयान में बताया कि मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। कंपनियों के अनुसार, राज्य में मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) और हाई स्पीड डीजल का स्टॉक सामान्य स्तर पर बना हुआ है। डिपो में पर्याप्त भंडारण है और पेट्रोल पंपों पर भी बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। अधिकारियों ने साफ किया कि ऑटोमोटिव ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।
#CityStates #Shimla #Solan #Lpg #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 20:27 IST
Himachal: हिमाचल में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, ओएमसीएस ने स्पष्ट की स्थिति #CityStates #Shimla #Solan #Lpg #HimachalNews #VaranasiLiveNews
