Delhi NCR News: त्योहारों पर मिठाई-नमकीन की दुकानों की जांच के निर्देश

एमसीडी ने स्वच्छता मानकों के पालन पर दिया जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाईअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। त्योहारों के दौरान मिठाई और नमकीन की बढ़ती मांग को देखते हुए एमसीडी ने इनके निर्माण और बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। सभी जोनों के उपस्वास्थ्य अधिकारियों (डीएचओ) को खाद्य सामग्री का निर्माण स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर परिस्थितियों में सुनिश्चित कराने को कहा गया है।एमसीडी को आशंका है कि अधिक उत्पादन के दबाव में उपलब्ध संसाधनों पर बोझ बढ़ने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इस दौरान एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एलडीओ से चलने वाली भट्टियों का अधिक इस्तेमाल होने से कचरा और अस्वच्छता भी बढ़ सकती है।निगम ने आशंका जताई है कि कुछ कारोबारी सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर सकते हैं, लाइसेंस प्राप्त क्षेत्र से बाहर कारोबार फैला सकते हैं या अस्थायी ढांचों में रसोई चला सकते हैं। इससे ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

#InstructionsIssuedToInspectSweetAndSnackShopsDuringTheFestiveSeason #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: त्योहारों पर मिठाई-नमकीन की दुकानों की जांच के निर्देश #InstructionsIssuedToInspectSweetAndSnackShopsDuringTheFestiveSeason #VaranasiLiveNews