Meerut News: कुत्तों से जान बचाकर गांव पहुंचा घायल पहाड़ा

दौराला। समौली में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से भटककर आया एक घायल पहाड़ा कुत्तों से बचते हुए गांव में घुस गया। शावक की हालत देख ग्रामीणों में चिंता फैल गई और उसे सुरक्षित बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। बताया गया कि शावक किसी तरह कुत्तों के हमले से बचते-बचाते पूर्व प्रधान विनेश के आवास तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर सुरक्षित स्थान पर रखा ताकि उसे कोई नुकसान न हो सके। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल शावक का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर सूचना से एक बेजुबान की जान बच सकी। वन विभाग ने भी ग्रामीणों की सराहना की।

#InjuredPahadReachedTheVillageAfterSavingHisLifeFromDogs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कुत्तों से जान बचाकर गांव पहुंचा घायल पहाड़ा #InjuredPahadReachedTheVillageAfterSavingHisLifeFromDogs #VaranasiLiveNews