Indore: इंदौर में देवगुराडि़या के समीप सड़क हादसे में चार की मौत, मिनी ट्रक ने मारी टक्कर

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और तूफान गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तूफान गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही तूफान गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में दस से ज्यादा लोग सवार थे। तूफान वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर समेत चार लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद मिनी ट्रक के चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 06:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore: इंदौर में देवगुराडि़या के समीप सड़क हादसे में चार की मौत, मिनी ट्रक ने मारी टक्कर #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews