अक्तूबर में कारों की रिकॉर्ड बिक्री: टाटा की ईवी गाड़ियों की सेल 75% उछली, जानें कौन से मॉडल रहे सबसे आगे?

त्योहारी सीजन ने अक्टूबर में भारतीय कार बाजार को जमकर रफ्तार दी। दिवाली की खरीदारी का असर कंपनियों की बिक्री के आंकड़ों में साफ दिखा। कई कंपनियों ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे मासिक आंकड़े छुए, और इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी तेजी से बढ़ी। किसने बनाए रिकॉर्ड Hyundai Motor India ने अक्तूबरमें 62,799 कारें घरेलू बाजार में बेचीं, जो उसकी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री है। इसमें वेन्यू के 13,017 यूनिट भी शामिल हैं, जो इस मॉडल का अपना सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। महिंद्रा की घरेलू एसयूवी बिक्री 73,338 वाहनों के रिकॉर्ड पर पहुंची, और एक्सपोर्ट को मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 1,31,109 वाहन रही, यानी 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों में मारूती सुजुकी 2,11,444 यूनिट के साथ पहले नंबर पर रही, जबकि Tata Motors 73,002 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही, और Mahindra व Hyundai उसके पीछे रहीं। टाटा ने बिक्री में पकड़ी रफ्तार टाटा मोटर्स की घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री 73,894 यूनिट रही, जो पिछले साल अक्टूबर से 21 प्रतिशत ज्यादा है। घरेलू और विदेशी बाजार को मिलाकर कंपनी ने 75,426 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 61,295 था। EV की बिक्री में सबसे तेज उछाल Tata की EV बिक्री: 75% बढ़कर 16,244 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 9,286 यूनिट थी। देश में कुल EV बिक्री: रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी होकर 35,777 यूनिट पर पहुंच गई है। टॉप 3 कंपनियां: पहले नंबर पर टाटा मोटर्स, दूसरे पर महिंद्रा और MG तीसरे नंबर पर रही। Kia का रिकॉर्ड: कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक EV बिक्री दर्ज की। Kia के मॉडल: इस बिक्री में Syros EV और Carens Clavis EV का योगदान रहा। आखिर क्यों बढ़ी बिक्री घरेलू पैसेंजर वाहनों की डीलरों को भेजी गई खेप अक्टूबर में 12.4 प्रतिशत बढ़कर 5,28,384 यूनिट रही। इसकी वजह त्योहारी मांग, पिछले साल की GST कटौती, आयकर राहत और अपेक्षाकृत कम ब्याज दरें बताई गई हैं। यानी खरीदारों के लिए गाड़ी लेना पहले से किफायती हुआ है। त्योहार के बाद धीमी पड़ती है बिक्री त्योहारों के बाद आमतौर पर मांग थोड़ी धीमी पड़ती है, इसलिए आने वाले महीनों के आंकड़ों पर नजर रहेगी। फिलहाल अक्टूबर के आंकड़े बताते हैं कि SUV और EV, दोनों की मांग मजबूत बनी हुई है। नवंबर में मर्सडीज जीएसी इलेक्ट्रिक और डेंजा की भारत में एंट्री जैसे नए लॉन्च भी बाजार की हलचल बढ़ाएंगे।

#Automobiles #National #October2026CarSalesIndia #HyundaiRecordSalesOctober #MahindraSuvSalesRecord #TataMotorsEvSales #IndiaEvSalesOctober #MarutiSuzukiOctoberSales #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अक्तूबर में कारों की रिकॉर्ड बिक्री: टाटा की ईवी गाड़ियों की सेल 75% उछली, जानें कौन से मॉडल रहे सबसे आगे? #Automobiles #National #October2026CarSalesIndia #HyundaiRecordSalesOctober #MahindraSuvSalesRecord #TataMotorsEvSales #IndiaEvSalesOctober #MarutiSuzukiOctoberSales #VaranasiLiveNews