अंडर-19 एशिया कप के टॉप स्कोरर आर्यवीर: पाकिस्तान के उस्मान को पछाड़ा, पांच मैचों में कितने शतक-अर्धशतक ठोके?

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। आर्यवीर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 361 रन बनाए और पाकिस्तान के उस्मान खान को पीछे छोड़ दिया। उस्मान के नाम पांच मैचों में 345 रन हैं। आर्यवीर ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की। उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन रहा, जबकि उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 का रहा। उन्होंने कुल 378 गेंदों का सामना किया और 38 चौके व 16 छक्के लगाए।

#CricketNews #National #IndiaVsPakistan #IndiaVsPakistanU19 #U19AsiaCup2026 #U19AsiaCup2026Final #AaryavirSehwag #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंडर-19 एशिया कप के टॉप स्कोरर आर्यवीर: पाकिस्तान के उस्मान को पछाड़ा, पांच मैचों में कितने शतक-अर्धशतक ठोके? #CricketNews #National #IndiaVsPakistan #IndiaVsPakistanU19 #U19AsiaCup2026 #U19AsiaCup2026Final #AaryavirSehwag #VaranasiLiveNews