दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे मजबूत: एसोचैम ने दिए 71 अंक, 2026 से 2030 तक रहेगा दबदबा
भारत 2026-30 के दौरान दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है। इस अवधि के लिए भारत को 100 में से 71 अंक मिले हैं, जबकि चीन 66 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उद्योग मंडल एसोचैम की ओर से जारी भारत की शीर्ष-10 अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक बढ़त रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और रूस 60-60 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद जर्मनी (59), इटली एवं ब्राजील (53-53), ब्रिटेन (52), फ्रांस (40) और अमेरिका (36) का स्थान है। यह आंकलन जीडीपी की वास्तविक वृद्धि, निर्यात में बढ़ोतरी, राजकोषीय एवं चालू खाते का संतुलन, सरकारी कर्ज, प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी वृद्धि, सकल घरेलू बचत और सकल पूंजी निर्माण सहित 10 व्यापक आर्थिक संकेतकों के आधार पर किया है। 2026-30 के आकलन में भारत वास्तविक जीडीपी वृद्धि और प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी वृद्धि के मामले में पहले स्थान पर रहा। सकल बचत और सकल पूंजी निर्माण में उसे दूसरा, निर्यात वृद्धि व कर्ज-जीडीपी अनुपात में तीसरा और प्राथमिक राजकोषीय संतुलन में पांचवां स्थान मिला है।
#BusinessDiary #National #IndianEconomy #AssochamReport #GlobalTop10Economies #EconomicGrowth #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 01:05 IST
दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे मजबूत: एसोचैम ने दिए 71 अंक, 2026 से 2030 तक रहेगा दबदबा #BusinessDiary #National #IndianEconomy #AssochamReport #GlobalTop10Economies #EconomicGrowth #VaranasiLiveNews
