एआई की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी: कुशल पेशेवरों से मिली बढ़त; नुकसान का जोखिम भी कम

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां इस प्रौद्योगिकी को अपनाने की अच्छी तैयारी है। साथ ही, इसके संभावित नुकसान का जोखिम भी अपेक्षाकृत कम है। परामर्श कंपनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) ने बुधवार को जारी एआई मैच्योरिटी मैट्रिक्स 2026 रिपोर्ट में कहा, कुशल पेशेवरों और एआई विशेषज्ञों की बड़ी संख्या भारत को इस मामले में बढ़त देती है। रिपोर्ट में 75 से अधिक देशों का 33 मानकों पर आकलन किया गया है। इसमें भारत को चार श्रेणियों में दूसरी सबसे ऊंची श्रेणी राइजिंग कंटेंडर्स यानी तेजी से उभरते दावेदारों में रखा गया है। इस श्रेणी के देश एआई अपनाने के लिए अच्छी तैयारी रखते हैं। भारत के अलावा इंडोनेशिया, चिली, लिथुआनिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड, तुर्किये और वियतनाम भी राइजिंग कंटेंडर्स श्रेणी में शामिल हैं। वहीं, कनाडा, चीन, जापान, सिंगापुर, द. कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका को एआई के क्षेत्र में सबसे अग्रणी देशों में रखा गया है। रिपोर्ट में सरकार की एआई संबंधी प्रशिक्षण पहल का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि युवा एआई फॉर ऑल के तहत एक करोड़ लोगों को एआई का बुनियादी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। वहीं, इंडियाएआई फ्यूचर्स स्किल्स के तहत छोटे शहरों में एआई की प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं और पेशेवर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीसीजी ने कहा, अगली रिपोर्ट में वे अर्थव्यवस्थाएं बेहतर स्थिति में होंगी, जो एआई को तेजी से और बड़े पैमाने पर अपनाने के साथ उसका भरोसेमंद ढंग से संचालन कर सकेंगी। विदेश से लौट रहे पेशेवरों की अहम भूमिका रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एआई विशेषज्ञों की बड़ी संख्या और आईटी सेवा क्षेत्र का व्यापक कार्यबल उसकी प्रमुख ताकत है। अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा से लौट रहे भारतीय पेशेवर भी देश में एआई प्रतिभा का आधार मजबूत कर रहे हैं। यह ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब 2025 में देशों के बीच एआई प्रतिभाओं के सीमापार स्थानांतरण में 12 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, भारत के लिए चुनौती अपनी प्रतिभा को एआई के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की क्षमता में बदलने की है। एआई का प्रभावी संचालन बड़ी चुनौती पोर्ट में कहा गया है कि अब सिर्फ एआई से जुड़ी रणनीति बनाना पर्याप्त नहीं है। असली चुनौती इस प्रौद्योगिकी को बड़े पैमाने पर अपनाने और उसका प्रभावी संचालन करने की है। इसके लिए कुशल प्रतिभा के साथ पर्याप्त बिजली, डाटा केंद्र और बिजली ग्रिड से जुड़ने की सुविधा भी जरूरी है। एआई में निवेश एक साल में बढ़कर दोगुना कंसल्टिंग ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एआई अब अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली एक स्थापित ताकत बन चुका है। वर्ष 2026 में कंपनियों के राजस्व के अनुपात में एआई पर निवेश साल भर पहले के मुकाबले दोगुना हो गया। सर्वेक्षण में शामिल करीब 90 प्रतिशत मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने एआई से लागत घटाने या राजस्व बढ़ाने में लाभ होने की बात कही। बीसीजी ने कहा, कंप्यूटिंग क्षमता कुछ महीनों में जुटाई जा सकती है, लेकिन कुशल प्रतिभा तैयार करने में समय लगता है।

#TechDiary #National #ArtificialIntelligence #AiMaturityMatrix2026 #BostonConsultingGroup #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 06:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एआई की वैश्विक दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी: कुशल पेशेवरों से मिली बढ़त; नुकसान का जोखिम भी कम #TechDiary #National #ArtificialIntelligence #AiMaturityMatrix2026 #BostonConsultingGroup #VaranasiLiveNews