Raghav Chadha-AAP Controversy: 'राघव को हटाना पद में बदलाव', आप में मचे घमासान पर प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान
राजधानी दिल्ली और पंजाब में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली आम आदमी पार्टी इन दिनों आंतरिक बदलाव को लेकर सुर्खियों में है। राज्यसभा में बड़ा फेरबदल करते हुए राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह विशाल मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले के बाद पार्टी के अंदर हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राघव चड्ढा अब तक राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के कई मुद्दे उठाते रहे हैं, जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। ऐसे में उनका अचानक पद से हटना सवाल खड़े कर रहा है। पार्टी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अब राज्यसभा में बोलने का समय राघव चड्ढा को नहीं दिया जाएगा, बल्कि यह जिम्मेदारी विशाल मित्तल निभाएंगे। डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। झालावाड़ दौरे पर पहुंचे पार्टी के राजस्थान प्रभारी अशोक भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह केवल पद परिवर्तन है और पार्टी में इस तरह के फैसले सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को सभी को स्वीकार करना चाहिए। फिलहाल, पार्टी इस बदलाव को सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया बता रही है, लेकिन अंदरूनी असंतोष की अटकलों ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। आपको बता दें कि राघव चड्ढा हाल ही में आम जनता के मुद्दों को उठाते हुए देश भर में लोकप्रिय नेता बन गए हैं। ऐसे में उनका कद पार्टी में लगातार बढ़ने और भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं को लेकर पार्टी स्तर और आमजन में चर्चाएं चल रही हैं। प्रदेश प्रभारी ने तैयार की ठोस रणनीति आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी, झालावाड़ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि हमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा आगामी चुनावों के लिए ठोस रणनीति तैयार करनी है। प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार, चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए हमें तैयारियां करनी होंगी और आक्रामक रुख अपनाना होगा। राजस्थान सह प्रभारी अशोक भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की कि वे संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रदेश सचिव मीना त्यागी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान किया। राजस्थान में चल रही पर्ची सरकार आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पर्ची की सरकार चल रही है और उनके कामकाज से जनता तथा शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने नहीं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया है। उन्होंने भजनलाल सरकार को विफल बताते हुए कहा कि 15 अप्रैल तक चुनाव कराने के मामले में केवल घोषणा की जा रही है, जबकि सरकार पिछले दो साल में कोई ठोस काम नहीं कर पाई है और केवल जनता को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बेहतर कार्य किए हैं। साथ ही, झालावाड़ में अस्पताल सहित अन्य कई समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।
#CityStates #Jhalawar #Rajasthan #Poltical #AamAadmiPartyNews #RaghavChadhaRemovedDeputyLeader #RajyaSabhaReshuffleAap #VishalMittalAppointment #RajasthanPoliticalNews #AapOrganizationMeetingJhalawar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 10:22 IST
Raghav Chadha-AAP Controversy: 'राघव को हटाना पद में बदलाव', आप में मचे घमासान पर प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान #CityStates #Jhalawar #Rajasthan #Poltical #AamAadmiPartyNews #RaghavChadhaRemovedDeputyLeader #RajyaSabhaReshuffleAap #VishalMittalAppointment #RajasthanPoliticalNews #AapOrganizationMeetingJhalawar #VaranasiLiveNews
