Mandi News: कांडापत्तन में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में तीसरी बार आयोजित श्री दुर्गा पूजा का मंगलवार को विधिविधान के साथ समापन हुआ। दस दिन तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में पश्चिम बंगाल से आए पंडित सौरेन कुमार नंद और सुदीप नंद ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा की मुख्य यजमान पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया रहीं। दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक विधियां पूरी होने के बाद दोपहर करीब एक बजे मां दुर्गा एवं उनके परिवार की मूर्तियों को विसर्जन के लिए धर्मपुर के कांडापत्तन ले जाया गया। विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल अवाहदेवी की ओर से मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन भी किया गया। वहीं, अवाहदेवी माता मंदिर कमेटी की ओर से दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। दशहरे के साथ ही अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में दस दिन से चल रहे श्री दुर्गा पूजा के धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। इस आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
#ImmersionOfGoddessDurgaIdolsAtKandapatan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 23:59 IST
Mandi News: कांडापत्तन में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन #ImmersionOfGoddessDurgaIdolsAtKandapatan #VaranasiLiveNews
