कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये आईईडी डिफ्यूज
जगदलपुर, कांकेर व नारायणपुर की सीमा से लगे जंगल मे आज जवानों ने सर्चिंग के दौरान 2 नग कुकुर आईडी बम को बरामद किया गया, तथा मौके पर ही उसे डिफ्यूज कर दिया गया, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुचाने के लिए 2 प्रेशर आईईडी बम को लगाया गया था, जिसे आज पुलिस ने डिफ्यूज करने में सफलता हासिल की, जवानों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बम को डिफ्यूज कर दिया। बता दे कि जिले में नक्सल अभियान संचालित के साथ-साथ नक्सलियों द्वारा पूर्व मे लगाये IED व डम्प किए गए सामाग्री की बरामद के लिए लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य मे जिला पुलिस/बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना परतापुर जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में आज ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 2 नग प्रेशर कुकर IED लगभग 5-5 किग्रा बरामद किया गया, बीएसएफ की BDS टीम द्वारा मौके पर IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया, वही थाना परतापुर में आगे की कार्यवाही कि जा रही है, वही इस मामले में आईजी सुन्दरराज पी. का कहना है कि नक्सलियों को लगभग पूरी तरह से खत्म कर ही दिया गया है, लेकिन समस्या आईईडी की है, नक्सलियों ने कब , कहा आईईडी लगाया है, उसकी पूरी जानकारी हासिल की जा रही है, लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी पूरी तरह से निजात मिल जाएगा। बम डिफ्यूज करते जवान- फोटो : credit
#CityStates #Crime #Jagdalpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 18:33 IST
कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये आईईडी डिफ्यूज #CityStates #Crime #Jagdalpur #VaranasiLiveNews
