Bihar News: घर से भागकर की शादी, प्रेम विवाह के बाद सोशल मीडिया पर दिया ऐसा बयान, चर्चा का बाजार गर्म
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसे लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वायरल वीडियो में प्रेमिका का बयान खासा चर्चा में है, जिसमें वह साफ तौर पर कहती नजर आ रही है- हम इनको भगा कर लाए हैं, ये हमको नहीं भगाकर लाए हैं। इस बयान के सामने आने के बाद मामला और भी दिलचस्प बन गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हवेली खड़गपुर के सिंहपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं लेकिन प्रेम संबंध के चलते उन्होंने सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए मंदिर में विवाह रचा लिया। ये भी पढ़ें:Bihar:मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की बड़ी छापेमारी, पिस्टल समेत संदिग्ध सामान बरामद; क्या है PFI कनेक्शन मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और शादी संपन्न की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
#CityStates #Bihar #Munger #LoveMarriage #ViralVideo #BiharNews #MungerNews #InterCasteMarriage #SocialMediaViral #MungerLoveMarriageCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 09:44 IST
Bihar News: घर से भागकर की शादी, प्रेम विवाह के बाद सोशल मीडिया पर दिया ऐसा बयान, चर्चा का बाजार गर्म #CityStates #Bihar #Munger #LoveMarriage #ViralVideo #BiharNews #MungerNews #InterCasteMarriage #SocialMediaViral #MungerLoveMarriageCase #VaranasiLiveNews
