Real vs Fake Watermelon: जहरीला तरबूज ले सकता है आपकी जान! लाल रंग पर न जाएं, ऐसे करें पहचान
Real vs Fake Watermelon: गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। लेकिन हाल ही में मुंबई से आई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई, जिसमें तरबूज खाने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या तरबूज भी जहरीला हो सकता है दरअसल, गलत तरीके से उगाए गए या केमिकल से पके फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम तरबूज खरीदते और खाते समय कुछ सावधानियां बरतें, ताकि इस स्वादिष्ट फल का आनंद सुरक्षित तरीके से लिया जा सके।
#HealthFitness #National #RealVsFakeWatermelon #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 12:34 IST
Real vs Fake Watermelon: जहरीला तरबूज ले सकता है आपकी जान! लाल रंग पर न जाएं, ऐसे करें पहचान #HealthFitness #National #RealVsFakeWatermelon #VaranasiLiveNews
