महंगाई का झटका: सर्फ एक्सेल से रिन-व्हील तक, एचयूएल के होम केयर उत्पाद 11% तक महंगे

दिवाली खत्म होते ही महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लि. (एचयूएल) ने अपने होम केयर उत्पादों की कीमतों में 11 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुनाफे पर दबाव के बीच सर्फ एक्सेल, रिन, व्हील डिटर्जेंट और मोती गुलाब साबुन के दाम बढ़ाए गए हैं। पैकेट के हिसाब से कीमतों में एक रुपये से लेकर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। सर्फ एक्सेल क्विक वॉश के एक किलो वाले पैक का दाम 235 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दिया गया है, जबकि 500 ग्राम पैक की कीमत 123 रुपये से बढ़कर 128 रुपये हो गई है। सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के एक किलो वाले पैक का दाम 167 रुपये से बढ़ाकर 172 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है। सर्फ एक्सेल बार के 250 ग्राम वाले पैक की कीमत भी 3 रुपये बढ़कर 45 रुपये और 200 ग्राम के चार साबुन वाले बंडल के दाम 10 रुपये बढ़कर 155 रुपये हो गए हैं।  एचयूएल की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ प्रिया नायर ने कहा, कमोडिटी और कच्चे माल की ऊंची लागत बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसके चलते सोच-समझकर कीमतों में बदलाव किए जा रहे हैं। रिन-व्हील डिटर्जेंट के दाम भी बढ़े रिन आला 500 मिलीलीटर पैक का दाम 5 रुपये बढ़कर 95 रुपये हो गया है। रिन डिटर्जेंट पाउडर के एक किलो पैक की कीमत 120 रुपये से बढ़ाकर 123 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 61 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये कर दी गई है। व्हील डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो पैक का दाम 90 रुपये से बढ़कर 93 रुपये और 500 ग्राम पैक का दाम 46 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये कर दिया गया है। मोती गुलाब साबुन के 150 ग्राम वाले पैक की कीमत में 8 रुपये (10% से अधिक) की वृद्धि की गई है, जिससे यह 74 से बढ़कर 82 रुपये का हो गया है। डाबर के उत्पाद भी महंगे होंगे एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया भी कच्चे माल की बढ़ी लागत के असर को कम करने के लिए उत्पादों की कीमतों में नपी-तुली वृद्धि करने पर विचार कर रही है। कंपनी के सीईओ (भारत कारोबार) हरजीत भल्ला ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने आपूर्ति शृंखला में लागत का दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में हम यह देख रहे हैं कि अपने उत्पाद मिश्रण को कैसे बेहतर बना सकते हैं और कीमतों में किस तरह नपी-तुली बढ़ोतरी कर सकते हैं।

#Bonus #National #HindustanUnilever #HulPriceHike #SurfExcel #RinDetergent #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महंगाई का झटका: सर्फ एक्सेल से रिन-व्हील तक, एचयूएल के होम केयर उत्पाद 11% तक महंगे #Bonus #National #HindustanUnilever #HulPriceHike #SurfExcel #RinDetergent #VaranasiLiveNews