Himachal Weather: मई में भी ठंड का एहसास, दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे; कल से फिर बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में मई के दूसरे सप्ताह में भी ठंड बरकरार है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। मई महीने में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश ने पारा थाम दिया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर में इन दिनों पारा 40 के आसपास रहता था, इस बार माैसम खराब रहने से तापमान 35 से नीचे बना है। वहीं राजधानी शिमला में इन दिनों पारा 30 डिग्री के आसपास रहता था। शिमला समेत पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। शनिवार कोप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherReport #RainfallShimla #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 05:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Weather: मई में भी ठंड का एहसास, दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे; कल से फिर बिगड़ेगा मौसम #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeather #HimachalWeatherForecast #HimachalWeatherNews #HimachalWeatherToday #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherReport #RainfallShimla #VaranasiLiveNews