Himachal: पेट्रोल-डीजल पर पांच रुपये उपकर के प्रस्ताव का विरोध, कोर्ट जाने की तैयारी में डीलर

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर तक अनाथ और विधवा उपकर लगाने के सरकार के प्रस्ताव ने पेट्रोल पंप डीलरों के बीच असमंजस और विरोध की स्थिति पैदा कर दी है। डीलरों का कहना है कि प्रस्तावित व्यवस्था न तो आर्थिक रूप से व्यावहारिक है और न ही इसके नियम अभी तक स्पष्ट किए गए हैं। ऐसे में 27 मार्च को बिलासपुर में बुलाई गई बैठक को इस पूरे विवाद के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। सरकार वैट एक्ट में धारा 6-क जोड़कर इस उपकर को लागू करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के अनुसार यह उपकर प्रथम बिक्री यानी तेल कंपनी से खरीद के समय ही वसूला जाएगा। इसका मतलब यह है कि डीलरों को पेट्रोल-डीजल खरीदते समय ही प्रति लीटर पांच रुपये अतिरिक्त राशि अग्रिम रूप से जमा करनी होगी। डीलरों के अनुसार इस व्यवस्था से उनकी कार्यशील पूंजी पर सीधा असर पड़ेगा। एक टैंकर में औसतन 12,000 लीटर ईंधन आता है, जिस पर लगभग 60 हजार अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे छोटे और मध्यम डीलरों की पूंजी फंसने और नकदी संकट गहराने की आशंका है।

#CityStates #Shimla #Bilaspur #PetrolDieselCess #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: पेट्रोल-डीजल पर पांच रुपये उपकर के प्रस्ताव का विरोध, कोर्ट जाने की तैयारी में डीलर #CityStates #Shimla #Bilaspur #PetrolDieselCess #VaranasiLiveNews