हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- उद्योगों के सीएसआर खर्चों, हिमाचलियों काे 70 फीसदी नौकरी की होगी जांच

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के सीएसआर खर्चों और हिमाचलियों काे 70 फीसदी नौकरी न देने के मामलों की जांच की जाएगी। कोताही बरतने वाले उद्योगों को रियायतें राेकने की भी मंत्री ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विधायकों को भी सीएसआर खर्च करने में सलाह देने का प्रावधान किया जाएगा। कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सीएसआर की राशि खर्च करने में जनप्रतिनिधियों की सलाह नहीं ली जाती है। उद्योग स्थापित करने के समय एमओयू में आईटीआई स्थापित करने की बात हुई थी, लेकिन यह बात हटा दी गई है। लिखित जवाब में बताया गया है पंचायत प्रधानों से सीएसआर खर्च करने को लेकर सलाह ली गई है। उन्होंने कहा कि यह सूचना गलत है। जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि लाभ का दो फीसदी हिस्सा उद्योगपतियों को सीएसआर के तहत खर्च करना होता है। यह राशि प्रदेश के विकास पर खर्च हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उद्योगपति तय नियमों के अनुसार 70 फीसदी हिमाचलियों को नौकरियां दे रहे हैं या नहीं। इसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा पंचायत प्रधानों ने सीएसआर खर्च करने के लिए क्या सलाह दी, इसकी भी जांच होगी।

#CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- उद्योगों के सीएसआर खर्चों, हिमाचलियों काे 70 फीसदी नौकरी की होगी जांच #CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews