UP: बरेली में तेज रफ्तार और सिस्टम की सुस्ती ने ली पांच लोगों की जान, हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा; तस्वीरें
बरेली में एनएचएआई, पुलिस व परिवहन विभाग की सुस्ती से पांच लोगों की जान चली गई। एक दिन पहले से हाईवे किनारे खड़े शीरे से भरे टैंकर को हादसे के बाद हटवाया गया। यह काम पहले होता तो शायद हादसा टल जाता। साथ ही एसयूवी कार की तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खोने को भी हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हादसा सीबीगंज क्षेत्र में रविवार शाम हुआ। बरेली-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई थी। पीछे से एक बाइक भी जा भिड़ी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक व दो बच्चों की हालत गंभीर है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि परधौली तिराहे के पास शनिवार को शीरे से भरे टैंकर की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था। इसी टैंकर से कार टकरा गई। कार में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार अटा कायस्थान निवासी साहबजाद खां (45) व मुमत्याज खां (65), कार सवार फरीदपुर के टांडा सिकंदरपुर गांव निवासी मनमोहन सिंह (42), पीलीभीत जिले के कल्याणपुर निवासी सिकंदर (28) व रामपुर निवासी विशेष यादव की मौत हो गई।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RoadAccident #BareillyAccident #CarAccident #Police #Highway #Nhai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 10:41 IST
UP: बरेली में तेज रफ्तार और सिस्टम की सुस्ती ने ली पांच लोगों की जान, हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा; तस्वीरें #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RoadAccident #BareillyAccident #CarAccident #Police #Highway #Nhai #VaranasiLiveNews
