राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार: अगले 4 दिन साफ आसमान, तापमान में 3 डिग्री और उछाल

राजस्थान में दिन के समय तेज धूप के साथ गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत कई शहरों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। कोटा और बाड़मेर प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जिससे गर्म रातों की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले तीन-चार आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। कोटा और बाड़मेर सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर में 37.8, चित्तौड़गढ़ में 37.2 और उदयपुर में 37.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर और भीलवाड़ा में 36.5 डिग्री, जबकि बीकानेर और वनस्थली (टोंक) में 36.6 डिग्री तापमान रहा। अजमेर और अलवर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ, जबकि पिलानी में 35 और श्रीगंगानगर में 35.5 डिग्री रहा। सीकर, झुंझुनूं और फतेहपुर (सीकर) अपेक्षाकृत ठंडे रहे, जहां तापमान क्रमशः 34.5, 34.3 और 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में भी अंतर देखने को मिला, सिरोही में न्यूनतम 14.8 और फतेहपुर (सीकर) में 11.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर में रात का तापमान 25.4 डिग्री तक पहुंच गया। कुल मिलाकर प्रदेश में दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत हल्की ठंडी बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें-Rajasthan News:बालोतरा में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, हाईटेक सेटअप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होगा, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगेंगी।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #Sikar #SriGanganagar #Hanumangarh #Nagaur #Kota #Barmer #Chittorgarh #Jodhpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 04:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार: अगले 4 दिन साफ आसमान, तापमान में 3 डिग्री और उछाल #CityStates #Jaipur #Rajasthan #Sikar #SriGanganagar #Hanumangarh #Nagaur #Kota #Barmer #Chittorgarh #Jodhpur #VaranasiLiveNews