Maharajganj News: पुरानी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट, दो पर प्राथमिकी
खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव का मामला संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़सरपार गांव में पुराने मुकदमे के विवाद की रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़ित सदानंद चौरसिया ने बताया कि वह वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि हैं। तीन अप्रैल को शाम 5:00 बजे के आसपास वह खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते पर गांव का रजनीश व बरकत अली घात लगाकर बैठे थे। वहां से गुजरते ही वह गालियां देने लगे। मना करने पर सिर पर जोर से डंडे से प्रहार कर दिया और जान से मारने की धमकियां देने लगे। मारपीट की घटना में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्से पर भी गंभीर चोट आई। रजनीश के ऊपर ग्राम भरपुरवा के प्रधान बरकत अली की शह है, वह उन्हीं के कहने पर पांच वर्ष से विवाद करता चला आ रहा है। रजनीश के जरिये बरकत अली उन्हें फर्जी एससी-एसटी के मामले में फंसाने के प्रयास में है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
#HeadRepresentativeBeatenUpDueToOldEnmity #FIRLodgedAgainstTwo #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 03:11 IST
Maharajganj News: पुरानी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट, दो पर प्राथमिकी #HeadRepresentativeBeatenUpDueToOldEnmity #FIRLodgedAgainstTwo #VaranasiLiveNews
