महिला आरक्षण विरोधी दलों को सजा का क्रम उत्तराखंड में भी जारी रहेगा : भाजपा

- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बंगाल, असम के बाद महिलाएं 2027 में कांग्रेस का करेंगी सूपड़ा साफअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। भाजपा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को देश की जनता ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, इसकी शुरुआत बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव से हुई है। अब देवभूमि भी महिला विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए बेसब्री से 2027 के चुनावों का इंतजार कर रही है। इस बार कांग्रेस का प्रदेश से पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों में रोड़े अटकाने से उत्तराखंड की मातृशक्ति में भी भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जागरूक महिलाएं कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को पहचान चुकी हैं। अब राज्यों के हालिया चुनाव परिणाम से उनका ये मत मजबूत हुआ है कि महिला विरोधी पार्टियां स्वीकार नहीं। भट्ट ने कहा कि बंगाल और असम जैसे राज्यों के परिणाम ये भी बताते हैं कि जनता अब केवल विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ही वोट देती है। तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी राजनीति को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है।भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 100 फीसदी क्षमता और ईमानदारी के साथ जन-आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। भाजपा अंत्योदय के मंत्र के साथ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

#HeTrendOfPunishingPartiesOpposedToWomen'sReservationWillContinueInUttarakhandAsWell:BJP #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महिला आरक्षण विरोधी दलों को सजा का क्रम उत्तराखंड में भी जारी रहेगा : भाजपा #HeTrendOfPunishingPartiesOpposedToWomen'sReservationWillContinueInUttarakhandAsWell:BJP #VaranasiLiveNews