Hathras Weather: आंधी-बारिश से रात में गिरा पारा, दिन में धूप ने बढ़ाई तपिश, मौसम में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

हाथरस जिले में 30 अप्रैल कीशाम को आई आंधी और बारिश के बाद जहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं 1 मई को दिनभर तेज धूप ने लोगों को फिर से गर्मी का एहसास करा दिया। सुबह के समय बादल छाए रहने से कुछ राहत मिली, लेकिन करीब 10 बजे के बाद धूप निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ गया। ठंडी हवाओं का सिलसिला थमने के कारण उमस और चुभनभरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट के बावजूद दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

#CityStates #Hathras #HathrasWeather #Storm #RainInHathras #HathrasKaMausam #HathrasKaTemperature #HathrasNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras Weather: आंधी-बारिश से रात में गिरा पारा, दिन में धूप ने बढ़ाई तपिश, मौसम में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव #CityStates #Hathras #HathrasWeather #Storm #RainInHathras #HathrasKaMausam #HathrasKaTemperature #HathrasNews #VaranasiLiveNews