हरदोई: कैंटीन संचालक लूटकांड का खुलासा, पुलिस को देखते ही भागे लुटेरे, मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार गिरफ्तार
हरदोई जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस, सर्विलांस और एसओजी/स्वाट टीम ने दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरों को धर दबोचा है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर को देर रात करीब 10:26 बजे, राजेश कुमार सिंह अपने कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से हरियावां से हरदोई आ रहे थे। जैसे ही वे पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे बढ़े, पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कैंटीन संचालक के पास रखा नगदी का बैग लूट लिया और पिहानी रोड की तरफ फरार हो गए।
#CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 06:06 IST
हरदोई: कैंटीन संचालक लूटकांड का खुलासा, पुलिस को देखते ही भागे लुटेरे, मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार गिरफ्तार #CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews
