Jhajjar-Bahadurgarh News: केक काटकर मनाई हनुमान जयंती, निकाली शोभा यात्रा
बेरी। बेरी में श्री राम सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। पंडित नागेश्वर शुक्ला ने पूजा करवाई और आरती का गायन किया। शोभा यात्रा में नगर पालिका के उप प्रधान प्रतिनिधि संदीप पहुंचे और समिति की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में चार हनुमान स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभा यात्रा बेरी की पुरानी गोशाला पास श्री राम जानकी मंदिर से शुरू होकर गोशाला मार्ग, मेन बाजार, देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैंड़, शिव चौक से होते हुए वापिस मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 40 दिन का उपवास रखकर हनुमान का स्वरूप धारण करते हैं। महिलाओं ने भगवान की शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन किया। वहीं हनुमान के भक्तों ने महाबीर स्वामी के जयकारे लगाए और नाचकर खुशी मनाई। शोभा यात्रा में गणेश महाराज की झांकी भी निकाली गई। पुरानी परंपरा के अनुसार हनुमान जयंती के दिन हनुमान का स्वरूप धारण करने के लिए भक्त को कड़ी तपस्या से गुजरना पड़ता है। श्री राम सेवा समिति प्रधान रोहित धमीजा, ललित शर्मा, राहुल जागड़ा ने बताया कि श्री राम सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा में बेरी निवासी कपिल, रविंद्र, जोनी, तरूण ने हनुमान का रूप धारण किया वहीं शोभा यात्रा में तनिश ने राम, हिमांशु ने लक्ष्मण व निदित ने गणेश का रूप धारण किया। वहीं बेरी के बालाजी मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवीन गर्ग ने बताया कि हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में धूमधाम से मनाया जाता है। शोभा यात्रा में ऊमाशंकर, रोमी शर्मा, मणिराम, नरेंद्र सचदेवा, बसंत राठी, नवीन, संजय सिंघल, काले, मनीष बांगा मौजूद रहे। 02jjrp10-बेरीमेंहनुमानजयंतीपरनिकालीगईशोभायात्रा।संवाद
#HanumanJayantiCelebratedByCuttingACake;ProcessionTakenOut #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 19:18 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: केक काटकर मनाई हनुमान जयंती, निकाली शोभा यात्रा #HanumanJayantiCelebratedByCuttingACake;ProcessionTakenOut #VaranasiLiveNews
