Rishikesh News: ताइक्वांडो में हनित ने उज्बेकिस्तान में जीता कांस्य पदक
जौलीग्रांट। भानियावाला निवासी हनित सिंह रावत ने उज्बेकिस्तान में 27 अक्तूबर को आयोजित उज्बेकिस्तान ओपन जी 1 इंटरनेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट के अंडर-87 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। हनित की इस सफलता पर भानियावाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि हनित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पूरे प्रदेश और भानियावाला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि हनित की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर वंदना स्वामी, ममता नयाल, रश्मि देवी, चंद्रभान पाल, रामकिशन, जीवन चौहान, मनोज शर्मा, आदेश पंवार, नितिन बड़थ्वाल, सुबोध नौटियाल, चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
#HanitWinsBronzeMedalInTaekwondoInUzbekistan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 15:19 IST
Rishikesh News: ताइक्वांडो में हनित ने उज्बेकिस्तान में जीता कांस्य पदक #HanitWinsBronzeMedalInTaekwondoInUzbekistan #VaranasiLiveNews
