Noida News: कैंसर उपचार में नई तकनीकों पर मंथन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सीसीआई-2026 का दूसरा दिन शोध और वैज्ञानिक विमर्श को समर्पित रहा। इसमें कैंसर के आधुनिक उपचार, सटीक चिकित्सा और नई वैज्ञानिक तकनीकों पर गहन चर्चा की गई।सम्मेलन का समापन 31 अक्तूबर को शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस ग्रेटर नोएडा में होगा। 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. सुशांत समाजदार ने लक्षित प्रोटीन क्षरण और एंटीबॉडी संयुग्मों से कैंसर उपचार की नई संभावनाओं पर व्याख्यान दिया। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डॉ. कॉन्स्टेंटिन साल्निकोव ने कैंसर में आयरन की भूमिका और एपिजेनेटिक बदलावों को समझाया। इस सम्मेलन का उद्देश्य कैंसर के निदान और व्यक्तिगत उपचार की उन्नत तकनीकों को प्रोत्साहित करना है।

#DeliberationsOnNewTechniquesInCancerTreatment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 15:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: कैंसर उपचार में नई तकनीकों पर मंथन #DeliberationsOnNewTechniquesInCancerTreatment #VaranasiLiveNews