हजयात्रा 2026: मुरादाबाद से जाएंगे 2090 आजमीन, पहली फ्लाइट 16 को, इस बार यूपी से सभी को मिला माैका

करीब दस दिन बाद हज के पाक सफर की शुरुआत हो जाएगी। इस बार मुरादाबाद से 2090 आजमीन इस पाक सफर के गवाह बनेंगे। आजमीनाें को लेकर पहली फ्लाइट 16 अप्रैल को रवाना होगी। वहीं हज के अरकान पूरे होने के बाद दो जून से हजयात्रियों की वतन वापसी शुरू हो जाएगी। हजयात्रा 2026 के लिए यूपी से करीब 18760 आजमीनों ने आवेदन किया था। ये संख्या यूपी के निर्धारित कोटे से कम रही। ऐसे में आवेदन करने वाले सभी आजमीनों को हजयात्रा का टिकट मिल गया। इसमें मुरादाबाद के आजमीनाें की संख्या करीब 2090 है। हजयात्रा के लिए चयनित आजमीनों की तैयारी अंतिम दाैर में है। मुरादाबाद के आजमीन दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे। 16 अप्रैल को 176 आजमीनों को लेकर पहली फ्लाइट हजयात्रा के लिए रवाना होगी। इसमें मुरादाबाद के भी आजमीन शामिल होंगे। रवानगी का यह सिलसिला 20 मई तक चलेगी। वहीं हजयात्रियों की वतन वापसी दो जून से होगी। वापसी की आखिरी फ्लाइट 28 जून को उड़ान भरेगी। पूर्व हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि 16 अप्रैल को पहली फ्लाइट मदीना के लिए रवाना होगी। मदीना पहुंचने वाले हजयात्रियों की वापसी जद्दा से होगी। जबकि जद्दा उतरने वाले हजयात्रियों की वतन वापसी मदीना से होगी।

#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #HajYatra2026 #MoradabadUpHajQuota #HajFlights #DelhiAirportHaj #HajPilgrimageDates #ReturnFromHaj #SaudiArabiaHaj #HajPilgrimage2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 10:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हजयात्रा 2026: मुरादाबाद से जाएंगे 2090 आजमीन, पहली फ्लाइट 16 को, इस बार यूपी से सभी को मिला माैका #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #HajYatra2026 #MoradabadUpHajQuota #HajFlights #DelhiAirportHaj #HajPilgrimageDates #ReturnFromHaj #SaudiArabiaHaj #HajPilgrimage2026 #VaranasiLiveNews