Ambala News: 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बोले- पढ़ाई के साथ खेलों पर दें ध्यानकरनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार को गांव डबरकी कलां और रसीन में 1.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने डबरकी कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 55 लाख रुपये की लागत से बने पांच कमरों और पुस्तकालय का उद्घाटन किया जबकि गांव रसीन में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया।कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। डबरकी कलां स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा और प्राचार्य सुरेंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

#GiftOfDevelopmentWorksWorthRs1.20Crore #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 02:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात #GiftOfDevelopmentWorksWorthRs1.20Crore #VaranasiLiveNews