Jhajjar-Bahadurgarh News: प्लाॅट, मकान तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। एचएसवीपी के सेक्टर में स्कीम के तहत सस्ता प्लॉट, मकान तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दंपति सहित चार लोगों के साथ करीब 11 लाख की ठगी हुई है। बादली क्षेत्र के गांव गोयला कलां निवासी युवक पर ठगी का आरोप है। शहरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आर्य नगर निवासी विक्रांत ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली के झाड़ोदा कलां गांव में शिक्षक हैं। वे गोयला कलां निवासी अभिषेक को बीते करीब छह-सात साल से जानते हैं। पिछले साल नवंबर में अभिषेक ने उन्हें एचएसवीपी सेक्टर-11 में स्कीम के तहत कम रुपयों में प्लॉट, मकान दिलाने की बात कही। साथ ही रेवेन्यु रिकाॅर्ड डिपार्टमेंट तथा पत्नी को मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस विभाग में नौकरी दिलाने के बारे में कहा। इस संबंध में उन्होंने अपने साले दिनेश व पड़ोसन निर्मला से बात की। उन दोनों को भी अभिषेक ने सेक्टर-11 में प्लॉट दिलाने वाली बात दोहराई। सभी उस पर विश्वास कर बैठे। आरोपी ने उन्हें व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने व स्कीम के तहत मकान दिलाने के नाम पर कुल तीन लाख 3 हजार 500 रुपये ले लिए। जबकि उनके साले से एक लाख 20 हजार तथा निर्मला से प्लाॅट की एवज में छह लाख 80 हजार 600 रुपये लिए। इसी बीच दिसंबर में उसने व्हाट्सएप के जरिये उन्हें व पत्नी को सरकारी नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर की प्रति भेजी लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। काफी समय बाद भी जब प्लॉट, मकान या नौकरी नहीं मिली तो शक हुआ। आरोपी ने उनसे तकरीबन 11 लाख रुपये की ठगी की है।
#FraudCommittedUnderThePretextOfSecuringPlots #Houses #AndGovernmentJobs. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 22:40 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्लाॅट, मकान तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी #FraudCommittedUnderThePretextOfSecuringPlots #Houses #AndGovernmentJobs. #VaranasiLiveNews
