Panipat News: राष्ट्रीय ग्रैपलिंग खेल स्पर्धा के लिए चार खिलाड़ियों का चयन
पानीपत। जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में झट्टीपुर गांव के अंशु मलिक और लक्ष्य शर्मा, गौरव पसीना गांव और समालखा के शुभम शर्मा शामिल हैं। ये खिलाड़ी समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच प्रिंस राजपूत की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। चारों खिलाड़ी 29 से 31 मई तक गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। इससे पहले इन खिलाड़ियों ने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। चारों खिलाड़ी पहले भी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी इस सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और कोच का मार्गदर्शन अहम भूमिका निभा रहा है। कोच ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने दिन-रात मेहनत की है तभी आज उन्हें यह सफलता मिली है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ये खिलाड़ी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। ग्रैपलिंग खेल में तकनीक, ताकत और मानसिक संतुलन बेहद जरूरी होता है और इन सभी खिलाड़ियों में ये गुण शामिल हैं। संवाद शुभम शर्मा। शुभम शर्मा। शुभम शर्मा।
#FourPlayersSelectedForNationalGrapplingSportsCompetition #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 02:19 IST
Panipat News: राष्ट्रीय ग्रैपलिंग खेल स्पर्धा के लिए चार खिलाड़ियों का चयन #FourPlayersSelectedForNationalGrapplingSportsCompetition #VaranasiLiveNews
