Panipat News: नेशनल बेसबॉल स्पर्धा के लिए चार खिलाड़ियों का चयन

मतलौडा। शेरा गांव स्थित गीता स्कूल के चार खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर स्कूल के िशक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई है। विद्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।छह मई से रोहतक के गिरावड़ गांव में हुई दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में गीता स्कूल के विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीता, साथ ही आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन भी हुआ है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महावीर शर्मा ने बताया कि रोहतक में आयोजित 31वीं हरियाणा सब जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में गीता स्कूल के चार खिलाड़ियोंं का बेहतर प्रदर्शन करने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता ओडिशा, भुवनेश्वर में 23 से 27 मई के बीच आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी निशा, आरोही, हर्षिता व नैंसी का चयन हुआ है।

#FourPlayersSelectedForNationalBaseballChampionship #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: नेशनल बेसबॉल स्पर्धा के लिए चार खिलाड़ियों का चयन #FourPlayersSelectedForNationalBaseballChampionship #VaranasiLiveNews