Rajasthan: रणथंभौर में अचानक बिगड़ी विदेशी महिला की तबियत, मौत से मचा हड़कंप

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 40 वर्षीय विदेशी महिला की देर रात तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस रणथंभौर घूमने के लिए आईं थी। वह होटल रणथंभौर हैरिटेज हवेली ठहरी थीं। तभी अचानक देर रात उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके होटल स्टॉफ की मदद से महिला को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#CityStates #SawaiMadhopur #Rajasthan ##ranthamborenews ##sawaimadhopur ##foreigntouristdeath ##rajasthantourism ##maryamfrancis ##ireland ##रणथंभौर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan: रणथंभौर में अचानक बिगड़ी विदेशी महिला की तबियत, मौत से मचा हड़कंप #CityStates #SawaiMadhopur #Rajasthan ##ranthamborenews ##sawaimadhopur ##foreigntouristdeath ##rajasthantourism ##maryamfrancis ##ireland ##रणथंभौर #VaranasiLiveNews