Rajasthan: डर ने ली जान, धर्म बदलने और जबरन शादी के डर से किशोरी ने की आत्महत्या

बांसवाड़ा जिले केराजतालाब थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मामले में किशोरी की दादी ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। दादी ने बताया कि एक धर्मांतरित किशोरउसकी पौत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद ईसाई मिशनरियों के लोग किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव में किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दी जानकारी पुलिस के अनुसार, मृतका की दादी ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब एक वर्ष पहले धर्मांतरित किशोर ने उसकी पौत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। उसे शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर, उदयपुर रोड के पास स्थित एक गांव में चर्च ले जाकर मिशनरियों की मदद से ईसाई रीति-रिवाज से जबरन शादी कराई गई और ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश किया गया। किशोरी को परेशान करता था आरोपी रिपोर्ट के अनुसार, दादी ने आरोप लगाया कि बाद में किसी तरह उसकी पौत्री को ढूंढ कर वापस लाया गया। किशोरी अपने साथ रहने लगी। समाज के एक युवक के साथ उसकी शादी भी तय थी, लेकिन जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई, उसने युवक को इतना धमकाया कि एक माह पहले युवक ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद किशोरी भयभीत हो गई। आरोपी किशोर किशोरी को घर के बाहर आने-जानें के दौरान भी परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसे भी पढ़ें:DGP राजीव शर्मा ने किया बीकानेर पुलिस लाइन का दौरा, कांस्टेबल्स से करवाया बैरक का उद्घाटन, जीता दिल सख्त कार्रवाई की मांग घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल भंडारी व अन्य कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी किशोर और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मा मले की जांच कर रही है।

#CityStates #Crime #Banswara #Rajasthan #TeenageSuicide #ForcedMarriage #Conversion #PressureToConvert #Missionaries #Kidnapping #HinduOrganization #BjpMahilaMorcha #PoliceInvestigation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 10:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan: डर ने ली जान, धर्म बदलने और जबरन शादी के डर से किशोरी ने की आत्महत्या #CityStates #Crime #Banswara #Rajasthan #TeenageSuicide #ForcedMarriage #Conversion #PressureToConvert #Missionaries #Kidnapping #HinduOrganization #BjpMahilaMorcha #PoliceInvestigation #VaranasiLiveNews