फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में फोन्स पर बंपर डिस्काउंट: 30 हजार से कम में मिल रहे ये पांच मोबाइल, कैसे उठाएं लाभ?
अगर आप एक प्रीमियम और शानदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में कई ब्रांडेड 5G स्मार्टफोन्स 30 हजार के अंदर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। इसके साथ ही इन पर तगड़ा बैंक डिस्काउंट और बंपर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस लिस्ट में वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट, नथिंग फोन (4b), रियलमी P4R 5G, पोको M8 पावर 5G और वीवो T5x 5G जैसे विकल्प शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किस फोन पर आपको कितनी छूट और क्या ऑफर्स मिल सकते हैं 1. वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट की कीमत करीब 29,278 बताई गई है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन पर एबीबाई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,500 की छूट मिल सकती है। वहीं, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 24,500 तक की वैल्यू मिल सकती है। 2. नथिंग फोन (4b) नथिंग फोन (4b) के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 29,999 है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। ऑफर के तहत एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर चार हजार की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम करीब 24,250 तक की वैल्यू मिल सकती है। 3. रियलमी P4R 5G रियलमी P4R 5G के 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 बताई गई है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 8,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर अधिकतम ₹1,450 की छूट मिल सकती है। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹21,600 तक की वैल्यू मिल सकती है। 4. पोको एम8 पावर 5G पोको एम8 पावर 5G की कीमत करीब 24,499 बताई गई है, जो इस लिस्ट में सबसे कम है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर और 8,000mAh की बैटरी दी गई है। फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,225 की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम लगभग 18,600 तक की वैल्यू मिल सकती है। 5. विवो T5x 5G विवो T5x 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 27,249 है। फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,975 की छूट मिल सकती है। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 22,425 तक की वैल्यू मिल सकती है।
#TechDiary #National #FlipkartDiwaliSale #SmartphonesOffers #TechNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 13:12 IST
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में फोन्स पर बंपर डिस्काउंट: 30 हजार से कम में मिल रहे ये पांच मोबाइल, कैसे उठाएं लाभ? #TechDiary #National #FlipkartDiwaliSale #SmartphonesOffers #TechNews #VaranasiLiveNews
