Noida airport: पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए, 10 मई से शुरू हो सकती है टिकटों की बुकिंग; तैयारियां तेज
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए हो सकती है। दोनों औद्योगिक शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से ऐसा किया जाना है। इसके लिए तैयारियां भी नोएडा एयरपोर्ट ने जहां शुरू कर दी है। वहीं लांच कैरियर तय हुई इंडिगो एयरलाइंस इसके लिए 10 मई से टिकट बुकिंग भी शुरू कर सकती है। एयरपोर्ट संचालन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती बातचीत में नवी मुंबई को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके अलावा बंगलुरू के लिए भी फ्लाइट यहां से शुरू करने की तैयारी है। खुद इंडिगो की योजना है कि मुंबई के अलावा बंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, लखनऊ व काेलकाता को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाए। अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी इसी तरह कनेक्टिंग शहरों के लिए उड़ान की योजना पर काम कर रही हैं। इसके लिए प्रस्ताव भी इन एयरलाइंस ने यापल को दिए हैं जिससे जरूरी व्यवस्थाएं की जा सकें। 15 जून से उड़ान, सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू पल की तरफ से आधिकारिक रूप से 15 जून से उड़ान शुरू करने की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इसमें यात्रियों के आवागमन से पहले यहां विकसित हुए व्यवस्थाओं से स्टाफ को रूबरू कराया जाना है। इसके लिए यात्री सुविधा में लगे वेंडर्स और इनके स्टाफ के एयरपोर्ट एंट्री पास भी जारी किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य 15 जून से पहले ही एयरपोर्ट को कमर्शियल ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार करना है।
#CityStates #DelhiNcr #Noida #NoidaAirport #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 01:43 IST
Noida airport: पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए, 10 मई से शुरू हो सकती है टिकटों की बुकिंग; तैयारियां तेज #CityStates #DelhiNcr #Noida #NoidaAirport #VaranasiLiveNews
