Panipat News: क्रोएशिया भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी, पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र की बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी कोचिंग सेंटर संचालक सौरभ ने झज्जर निवासी पिता-पुत्र पर विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले दो युवकों को क्रोएशिया भेजने के लिए 30 लाख रुपये लिए और बाद में वीजा देने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कॉलोनी के सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोचिंग सेंटर चलाते हैं। जहां पर अनिल कुमार और उनके बेटे जतिन निवासी चिमनी गांव झज्जर का आना जाना था। दोनों ने कहा कि वह युवाओं को विदेश में स्टडी और वर्क वीजा पर विदेश भेजने का काम करते हैं। यदि कोचिंग सेंटर में कोई युवक जाना चाहता है कि उनकी मुलाकात करा दें। मार्च 2024 में उसने सेंटर में कोचिंग करने वाले दो युवकों रजत निवासी रामशरण माजरा शाहबाद कुरुक्षेत्र व जसविंद्र निवासी फतेहगढ़ अंबाला की दोनों से मुलाकात कराई। आरोपियों ने दोनों को क्रोएशिया भेजने का वादा किया और इसके लिए 30 लाख रुपये का खर्च बतासया। जून 2024 को वह दोनों को दिल्ली ले गया और अपने खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए व 8.37 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद दोनों को दिल्ली एंबेसी ले गए और उनके दस्तावेज जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग समय पर करीब 16.12 लाख रुपये भी अपने खाते में जमा करा लिए। पैसे जमा कराने के बाद आरोपियों ने कहा कि वीजा रिजेक्ट हो गया है और दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेकिन आरोपी बार-बार टालते रहे। काफी दिन तक जब उनका वीजा नहीं लगवाया तो उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की। आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और धमकी दी कि उनके बड़े गैंगस्टरों के साथ संबंध है। एसपी ने इसकी डिटेक्टिव यूनिट को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर बुधवार को शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ----
#FIRLodgedAgainstFatherAndSonForCheatingThemOfRs30LakhOnPretextOfSendingThemToCroatia #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 03:40 IST
Panipat News: क्रोएशिया भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी, पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #FIRLodgedAgainstFatherAndSonForCheatingThemOfRs30LakhOnPretextOfSendingThemToCroatia #VaranasiLiveNews
