खुशियां मातम में बदलीं: रायपुर में बेटी की शादी के दिन पिता की हार्ट अटैक से मौत, निकाह के बाद उठा जनाजा
रायपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी के निकाह की तैयारियों के बीच उसके पिता का अचानक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त आरटीओ अधिकारी अब्दुल गनी खान को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी दिन उनकी इकलौती बेटी गुलजार का निकाह होना तय था। ऐसे मुश्किल हालात में परिवार ने सामाजिक और धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखते हुए सादगी के साथ पहले निकाह की रस्म पूरी कराई। इसके बाद बेटी ने अपने पिता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस घटना ने पूरे शहर को भावुक कर दिया।
#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 11:40 IST
खुशियां मातम में बदलीं: रायपुर में बेटी की शादी के दिन पिता की हार्ट अटैक से मौत, निकाह के बाद उठा जनाजा #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #VaranasiLiveNews
