मौसम की मार और सरकार की नीतियों से किसान परेशान : डॉ. अजय सिंह चौटाला

पानीपत। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को पानीपत मंडी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां किसानों को राहत देने में पूरी तरह से विफल हैं। इसके बाद उन्होंने किसान प्रकोष्ठ की बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया कि मंडियों में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पदाधिकारी किसानों से संवाद करके फसल खरीद का जायजा लेंगे। उन्होंने बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और सरकार की खराब खरीद नीति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार को मंडियों में किसानों के लिए बेहतर फसल खरीद के इंतजाम करने चाहिए। साथ ही फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को समय पर उचित मुआवजा देना चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंडियों में फैली अव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फसल खरीद से जुड़े पोर्टल में लगातार तकनीकी खामियां, ट्रैक्टर के नंबर और बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, देवेंद्र कादयान, जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी रोशन ढांडा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, धर्मबीर सिहाग, बहन फूलवती सहित किसान सेल के सभी जिला अध्यक्ष और हल्का अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

#FarmersAreTroubledByTheImpactOfWeatherAndGovernmentPolicies:Dr.Ajay #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मौसम की मार और सरकार की नीतियों से किसान परेशान : डॉ. अजय सिंह चौटाला #FarmersAreTroubledByTheImpactOfWeatherAndGovernmentPolicies:Dr.Ajay #VaranasiLiveNews