Alert: मम्प्स-मीजल्स के बाद अब नई आफत, बच्चों को जीवनभर के लिए लकवाग्रस्त बनाने वाली बीमारी का अलर्ट

बीते दो-तीन वर्षों में दुनिया एक बार फिर से उन बीमारियों का डर महसूस कर रही है, जिन्हें कभी लगभग खत्म मान लिया गया था। मम्प्स और मीजल्स जैसे संक्रमण के प्रकोप ने जहां बच्चों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया वहीं अब वैज्ञानिक एक और बढ़ते खतरे को लेकर सभी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में विशेषज्ञों ने यूनाइटेट किंगडम (यूके)सहित कई देशों में पोलियो के खतरे को लेकर लोगों को सावधान किया है। पोलियो(पोलियोमाइलाइटिस) एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जो पोलियोवायरस के कारण होती है। यह वायरस तंत्रिका तंत्र पर अटैक करता है और मुख्य रूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। इससे बच्चों में लकवा, विकलांगता या मृत्यु तक का खतरा हो सकता है। जिन स्थानों पर पोलियो का एक भी मामला होता है वहां स्थानीय बच्चों में इस बीमारी का खतरा काफी बढ़जाता है। कोविड महामारी के विशेषज्ञों की एक टीम ने एक जनरेशन में पहली बार यूके में पोलियो के बड़े पैमाने पर फैलने के खतरे को लेकर अलर्ट किया है। विशेषज्ञों ने कहा, ये मामले हाई लेवल पर जा सकतेहैं। यूके के साथ कई अन्य देशों को भी इस बढ़ते खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है।

#HealthFitness #National #MajorPolioOutbreak #PolioAlert #UkPolioOutbreak #Vaccination #PolioVaccine #पोलियोप्रकोप #बच्चोंकाटीकाकरण #पोलियोआउटब्रेक2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alert: मम्प्स-मीजल्स के बाद अब नई आफत, बच्चों को जीवनभर के लिए लकवाग्रस्त बनाने वाली बीमारी का अलर्ट #HealthFitness #National #MajorPolioOutbreak #PolioAlert #UkPolioOutbreak #Vaccination #PolioVaccine #पोलियोप्रकोप #बच्चोंकाटीकाकरण #पोलियोआउटब्रेक2026 #VaranasiLiveNews