बांसवाड़ा: पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं ने जमकर डाले वोट; घाटोल में सर्वाधिक 58.54 फीसदी हुआ मतदान
बांसवाड़ा। जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत चार पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। इसमें जिला परिषद के 11 और 74 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। दोपहर तीन बजे तक: बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान दोपहर तीन बजे तक बांसवाड़ा में 57.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बाड़मेर में 56.49 प्रतिशत, उदयपुर में 55.70 प्रतिशत और कोटा में 55.51 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बीकानेर में 54.53 प्रतिशत और जोधपुर में 54.25 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बूथों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। बुजुर्गों ने भी वोट डालने में सक्रियता दिखाई। दोपहर 3 बजे तक घाटोल ब्लॉक में सर्वाधिक 58.54 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसी समय तक छोटी सरवन में 58.24 फीसदी, गनोड़ा में 54.29 फीसदी और तलवाड़ा में 56.41 फीसदी मतदान हुआ। खमेरा के मतदान केंद्र संख्या 128 पर एक विवाद सामने आया। सुनीता देवी नामक महिला का वोट किसी और ने डाल दिया था। इस पर महिला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। छोटी सरवनमें मतदान करने के लिए बैठी महिलाएं डूंगरपुर में चुनाव डूंगरपुर जिले में भी पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यहां जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 58 उम्मीदवार मैदान में हैं। सात पंचायत समितियों की 115 सीटों के लिए 376 उम्मीदवार चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इन पंचायत समितियों में डूंगरपुर, दोवड़ा, साबला, गामड़ी, आसपुर, बिछीवाड़ा, अहाड़ा और देवल शामिल हैं। प्रमुख नेताओं के बीच मुकाबला दूसरे चरण में कई बड़े नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा से पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा और पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पटेल मैदान में हैं। कांग्रेस से पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व जिला प्रमुख रतन देवी भराड़ा और पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार चुनाव लड़ रहे हैं। भारत आदिवासी पार्टी से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कांति भाई रोत और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
#CityStates #Banswara #BanswaraNews #RajasthanNews #RajasthanSarpanchElection #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:44 IST
बांसवाड़ा: पंचायतीराज चुनाव में महिलाओं ने जमकर डाले वोट; घाटोल में सर्वाधिक 58.54 फीसदी हुआ मतदान #CityStates #Banswara #BanswaraNews #RajasthanNews #RajasthanSarpanchElection #VaranasiLiveNews
