Una News: बैठक से अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
एडीसी बोले-गंभीर विषयों से संबंधित बैठकों से नदारद रहना लापरवाहीअनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के दिए निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।उपायुक्त ने मंगलवार को डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन-कॉर्ड) के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों की अध्यक्षता की। एडीसी ने बैठकों में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गंभीर विषयों से संबंधित बैठकों से नदारद रहना लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए और हिदायत दी कि भविष्य में इस प्रकार का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक गति से आगे बढ़ाएं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई जा रही रेलिंग को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने तथा कहीं भी असुरक्षित गैप न छोड़ने के निर्देश दिए।चिट्टे की समस्या से प्रभावित 10 संवेदनशील पंचायतों में विशेष प्रयास और लक्षित जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।एडीसी ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि एसडीएम और डीएसपी इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण के मामलों में दो सप्ताह के भीतर निशानदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
#ExpressedDispleasureOverTheAbsenceOfOfficialsFromTheMeeting #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 17:43 IST
Una News: बैठक से अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी #ExpressedDispleasureOverTheAbsenceOfOfficialsFromTheMeeting #VaranasiLiveNews
