Sant Kabir Nagar News: 10 माह बाद भी नहीं शुरू हो सका ऑडिटोरियम का निर्माण

शासन से 5.32 करोड़ का बजट स्वीकृत, कार्यक्रमों के लिए महंगे लॉज व होटल बुक करने की मजबूरी संतकबीरनगर। शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जब करीब 10 माह पहले ही शासन ने इसके लिए पांच करोड़ 32 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। कार्य शुरू न होने से शहरवासियों का ख्वाब टूटने लगा है। जनपद का सृजन वर्ष 1997 में हुआ था। तभी से ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग उठती रही। नगर पालिका प्रशासन ने पहले शहर के मड़या में निर्माण की पहल की थी और शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन तब इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। इससे शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों को कार्यक्रम आयोजन स्थल के लिए मजबूरी में महंगे हाेटल, लॉज आदि बुक कराने पड़ते थे। इसे देखते हुए प्रशासन ने नए सिरे से पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा। शहर के शास्त्री नगर में ऑडिटोरियम के लिए चिह्नित की। इसकी शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही 5.32 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बीच 26 मई को तामेश्वरनाथ धाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। इससे उम्मीद जगह थी कि जल्द ही शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम मिल जाएगा, लेकिन करीब 10 माह बीत जाने के बाद भी ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू नहीं हो सका है, जिससे लोगों में निराशा का भाव दिख रहा है। 00000000000000ऑडिटोरियम में मिलनी है यह सुविधाएं शास्त्री नगर में बनने वाले ऑडिटोरियम में तमाम सुविधा उपलब्ध उपलब्ध होनी है। इसमें मुख्य मंच, हाल और बैठने के लिए 300 कुर्सियाें की व्यवस्था की जानी है। ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिटिजल साइनेज, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर आदि भी लगाए जाने हैं। यही नहीं यह ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी होगा और सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण कराया जाना है। इसके पास में ही आधुनिक पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम बनने से शहरवासियों बडे़ आयोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर के निवासी महेश कुमार, संजय गुप्ता आदि ने कहा कि ऑडिटोरियम की उम्मीद जगी थी, लेकिन कार्य शुरू न होने से निराश होना पड़ा है। 00000000000000000000000शहर के शास्त्री नगर में ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया है। जमीन हस्तांतरण को लेकर मामला अटका रहा। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद

#EvenAfter10Months #TheConstructionOfTheAuditoriumCouldNotBegin. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sant Kabir Nagar News: 10 माह बाद भी नहीं शुरू हो सका ऑडिटोरियम का निर्माण #EvenAfter10Months #TheConstructionOfTheAuditoriumCouldNotBegin. #VaranasiLiveNews