Ambala News: कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

मांगों के समर्थन में जताया रोषसंवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को नगर परिषद अंबाला सदर के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने हाथों पर काले बिल्ले बांधकर सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रधान सेवाराम बोहत ने कहा कि हरियाणा सरकार कई वर्षों से सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 वर्षों से एक भी सफाई कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है। हाल ही में हुई 18,000 ग्रुप-डी की भर्तियों में भी कार्यरत सफाई कर्मचारियों के समायोजन या पक्का करने पर कोई विचार नहीं किया गया। लगातार सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है। इस रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से राहुल, सुनील नेता, महिंद्र, राजिंदर, धर्मेंद्र, कमल ने अपने विचार रखे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

#EmployeesExpressedTheirAngerByWearingBlackBadges. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 02:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष #EmployeesExpressedTheirAngerByWearingBlackBadges. #VaranasiLiveNews