Meerut News: कांग्रेस संगठन को मजबूती देने पर जोर, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के सचिव विदित चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने मोहम्मद तालिब को मवाना नगर अध्यक्ष और शाहनवाज कुरैशी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद मुख्य अतिथि विदित चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाएं।जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि यह नियुक्तियां कार्यकर्ताओं के जमीनी समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच उनके व्यवहार को देखते हुए की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहम्मद तालिब और शाहनवाज कुरैशी के नेतृत्व में संगठन नगर में विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देगा।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।कार्यक्रम में शबी खान, अफजल सनौता, सैयद आमिर रजा, योगी जाटव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#EmphasisOnStrengtheningTheCongressOrganization #NewOfficeBearersAppointed #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कांग्रेस संगठन को मजबूती देने पर जोर, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति #EmphasisOnStrengtheningTheCongressOrganization #NewOfficeBearersAppointed #VaranasiLiveNews