Kullu News: भूकंप से बचाव, सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीक पर जोर

आपातकाल में प्राथमिक चिकित्सा की तकनीक भी सिखाई अटल सदन कुल्लू में मनाया आपदा जागरूकता दिवससंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अटल सदन में 1905 के कांगड़ा जिले में आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं बरसी मनाई गई। कार्यक्रम को आपदा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और सरकारी अधिकारियों के बीच आपदा तैयारियों और शमन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चार अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आया भूकंप भारतीय इतिहास की सबसे दुखद प्राकृतिक आपदाओं में से एक था। इसी स्मृति में हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत हर साल इस दिन को आपदा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहा जा सके।कार्यक्रम का आगाज शनिवार सुबह ढालपुर स्थित अटल सदन में हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने विभिन्न महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए। होमगार्ड के कंपनी कमांडर कमल किशोर भंडारी ने उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की बुनियादी तकनीकों के बारे में बताया। सहायक टाउन प्लानर रोहित भारद्वाज और जलशक्ति विभाग लारजी की सहायक अभियंता कौशल्या नेगी ने सुरक्षित भवन निर्माण तकनीक पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान नुकसान कम करने के लिए भवन निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। आपदा के प्रति सजग रहने के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए एक लघु नाटिका का मंचन भी किया।

#EmphasisOnEarthquakePrevention #SafeBuildingConstructionTechniques #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: भूकंप से बचाव, सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीक पर जोर #EmphasisOnEarthquakePrevention #SafeBuildingConstructionTechniques #VaranasiLiveNews