पहचान पत्र में गलत चढ़े बिजली मीटर हट सकेंगे, मैपिंग सुधारने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत चढ़े बिजली मीटरों को हटाया जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी कार्यालय ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के अधिकारियों को मैपिंग सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। गलत मीटर मैपिंग के मामलों में नागरिकों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी होगी। डाटा सही मिलने पर जिला स्तर पर ही ऑनलाइन गलत मीटर हटाए जा सकेंगे।यदि रिकॉर्ड या डाटा में किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) के सत्यापन पत्र और एडीसी कार्यालय के पत्र के आधार पर मुख्यालय स्तर पर सुधार किया जाएगा। यह व्यवस्था उन नागरिकों के लिए है, जिनकी परिवार आईडी से ऐसे बिजली मीटर जुड़ गए हैं, जो उनके या उनके परिवार के नहीं हैं।शिकायतों के बाद जारी हुए निर्देशएडीसी कार्यालय के अनुसार, समाधान शिविरों और अन्य शिकायत निवारण मंचों पर गलत मीटर मैपिंग से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। नागरिकों का कहना है कि उनके परिवार पहचान पत्र के साथ गलत बिजली मीटर जोड़ दिए गए हैं। सीआरआईडी मुख्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का सत्यापन कर कार्रवाई करने को कहा गया है।आदेश में दर्ज करनी होगी पूरी जानकारीगलत मीटर हटाने के लिए जारी आदेश में संबंधित नागरिक की परिवार आईडी, बिजली उपभोक्ता या खाता संख्या और मीटर संख्या का उल्लेख करना होगा। आदेश तथ्यों और संबंधित रिकॉर्ड पर आधारित होना चाहिए। इसमें जिम्मेदार अधिकारी का नाम और पदनाम भी दर्ज होगा तथा संबंधित एसडीओ या अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक होंगे।
#ElectricityMetersIncorrectlyLinkedToIdentificationDocumentsCanNowBeRemoved;InstructionsIssuedToCorrectTheMapping. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 02:39 IST
पहचान पत्र में गलत चढ़े बिजली मीटर हट सकेंगे, मैपिंग सुधारने के निर्देश #ElectricityMetersIncorrectlyLinkedToIdentificationDocumentsCanNowBeRemoved;InstructionsIssuedToCorrectTheMapping. #VaranasiLiveNews
