Jammu News: बच्चों ने बनाई रिमोट कार, खेल-खेल में समझी इंजीनियरिंग
नोट - फोटो अटैच है, अवश्य लगाएं - आईआईटी जम्मू में सीड कार्यक्रम में उधमपुर के 30 छात्रों ने लिया हिस्सा - थ्री-डी प्रिंटिंग व लेजर कटिंग की मिली जानकारी, दिए गए सर्टिफिकेट अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में शनिवार को एक दिवसीय स्टूडेंट एनरिचमेंट थ्रू इंजीनियरिंग एंड डिजाइन (सीड) कार्यक्रम हुआ। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर के 30 छात्रों ने हिस्सा लिया और खेल-खेल में तकनीक व इंजीनियरिंग की बारीकियां सीखीं। संस्थान के इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को किताबों की पढ़ाई से आगे बढ़ाकर असली तकनीकी दुनिया से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का विषय एम्पावरिंग स्कूल्स, ट्रांसफॉर्मिंग फ्यूचर्स रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. नवनीत कुमार के प्रदर्शन से हुई। उन्होंने बच्चों को रिमोट से चलने वाली कार के अंदर लगे अलग-अलग पुर्जों और उनके काम करने का तरीका आसान भाषा में समझाया। बच्चों ने कार को करीब से देखा और उसके हर हिस्से के बारे में जाना। इसके बाद छात्रों को छह-छह बच्चों के पांच समूहों में बांटा गया और उन्हें खुद रिमोट कार जोड़ने का काम दिया गया। बच्चों ने अपनी कार तैयार की और फिर उसे चलाकर देखा। इस दौरान बच्चों को आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराया गया। थ्री-डी प्रिंटिंग और लेजर कटिंग मशीनों के जरिए उन्हें बताया गया कि आज के समय में नई चीजें कैसे बनाई जाती हैं। शिक्षकों और विशेषज्ञों ने बच्चों से बातचीत भी की। उन्हें समस्याओं को हल करने के तरीके, नई सोच विकसित करने और कुछ नया बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा सात से नौ तक के 30 छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए। जो छात्र तय समय में रिमोट कार बनाने में सफल रहे उन्हें बैज देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों को यंग एक्सप्लोरर और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को यंग टिंकरर के रूप में सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. योगेश एम निमदेव, मो. इसराइल, नम्रित भारद्वाज, साहिल शर्मा और प्रियंका मन्हास मौजूद रहीं।
#EducationNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:33 IST
Jammu News: बच्चों ने बनाई रिमोट कार, खेल-खेल में समझी इंजीनियरिंग #EducationNews #VaranasiLiveNews
