नेपाल में तड़के आया भूकंप, 4.9 मापी गई तीव्रता; सिक्किम के युकसोम से उत्तर-पश्चिम में था केंद्र
नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया। इसका केंद्र नेपाल में जमीन से 73 किलोमीटर नीचे था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह स्थान भारत के सिक्किम स्थित युकसोम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। खबर अपडेट की जा रही है.
#World #National #नेपाल #सिक्किम #भूकंप #Earthquake #Nepal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 06:34 IST
नेपाल में तड़के आया भूकंप, 4.9 मापी गई तीव्रता; सिक्किम के युकसोम से उत्तर-पश्चिम में था केंद्र #World #National #नेपाल #सिक्किम #भूकंप #Earthquake #Nepal #VaranasiLiveNews
