Durg: भिलाई स्टील प्लांट में आग का तांडव, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

एशिया के सबसे बड़े प्लांट में फिर एक बार आग लगने की घटना सामने आई है। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस 2 में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने प्लांट के उच्चाधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक, टरबाइन में ब्लास्ट के बाद आग फैलती गई। इसकी चपेट में कुछ कर्मचारी भी आने की जानकारी लगी है। कुछ कर्मचारी तो पीछे के रास्ते से किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। घायलों कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया है। आग लगने से पीबीएस 2 बिछाई गई केबल वायर जलकर खाक हो गया।

#CityStates #Durg-bhilai #Durg_fire #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Durg: भिलाई स्टील प्लांट में आग का तांडव, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू #CityStates #Durg-bhilai #Durg_fire #VaranasiLiveNews